इंदौर में नो कार डे: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साइक्लोथोंन का किया शुभारंभ

इंदौर में आज पर्यावरण संरक्षण और यातायात सुधार के संकल्प के तहत नो कार डे मनाया गया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने प्रातःकाल अपने निवास रेडियो कॉलोनी से पलासिया चौराहा तक साइकिल चलाकर साइक्लोथोंन रैली का शुभारंभ किया।
रैली में महापौर के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राकेश सिंघाई, महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री अभिषेक शर्मा बबलू और बड़ी संख्या में साइकिलिस्ट शामिल हुए।
रैली मार्ग: पलासिया → इंद्रप्रस्थ टावर → रीगल चौराहा → महारानी रोड → राजवाड़ा → पुणे कोठारी मार्केट → एमजी रोड → पलासिया।
महापौर ने कहा कि नो कार डे एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह शहर और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, साइकिल और ई-रिक्शा के उपयोग के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह अभियान भविष्य के इंदौर को ट्रैफिक मुक्त और हरित शहर बनाने की दिशा में है।
महापौर ने यह भी बताया कि इंदौर भारत का पहला शहर है जिसने नो कार डे मनाना शुरू किया है।
📸 फोटो: महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल चलाते हुए (फाइल फोटो)







