“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का करुणामय नेतृत्व: इंदौर चिड़ियाघर में पक्षियों को अपने हाथों से कराया दाना”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्राणी संग्रहालय में पक्षियों को अपनी हथेली से दाना खिलाकर करुणा, संवेदनशीलता और मानवीय नेतृत्व की अद्भुत मिसाल पेश की। व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच, उनका यह सरल लेकिन प्रभावशाली कार्य यह दर्शाता है कि एक सच्चा नेता समाज ही नहीं, प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति भी उतना ही संवेदनशील होता है।

इस विशेष अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया और विधायक गोलू शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts