|

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लता मंगेशकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम प्रांगण में पहुंचकर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लता दीदी का जीवन भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए प्रेरणा है। उनका स्वर सदैव अमर रहेगा और नई पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर लता दीदी के गीतों से भावपूर्ण माहौल बना रहा।

Share

Similar Posts