|

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमदान कर ‘स्वच्छोत्सव’ का शुभारंभ किया, ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर स्थित एम.वाय. हॉस्पिटल परिसर में श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम इंदौर के ई-वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को प्रदेशभर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि एम.वाय. हॉस्पिटल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और कहा कि विकास कार्यों में प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि –
“गंदगी न करें, न होने दें। सप्ताह में 2 घंटे और वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करें।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के लोगो का विमोचन भी किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष ई-वेस्ट संग्रहण अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत निगम मुख्यालय और स्मार्ट सिटी ऑफिस में ई-वेस्ट ड्रॉप बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमें पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, बैटरी, पंखे, टीवी, कंप्यूटर पार्ट्स आदि जमा किए जा सकेंगे। आगे चलकर शहरभर में नागरिकों की भागीदारी से यह अभियान विस्तारित होगा।

इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts