|

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में 9 अक्टूबर को निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को मुंबई के होटल ट्राइडेंट, नरीमन पॉइंट में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग में निवेशकों से संवाद करेंगे।

इससे मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम और औद्योगिक अवसरों की जानकारी साझा की जाएगी। विशेष रूप से मोहासा-बाबई (नर्मदापुरम) इंडस्ट्रियल ज़ोन में निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

सेशन में मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली के कॉन्सुल जनरल के साथ देश के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हिंदल्को इंडस्ट्रीज़, वेलस्पन ग्रुप, एलएंडटी, सन फार्मा, रिलायंस, गॉदरेज, अल्ट्राटेक, बजाज, आईपीसीए लैब और रेमंड जैसी अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ व्यक्तिगत रूप से भेंट कर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर संवाद करेंगे।

Share

Similar Posts