मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा कोल्ड्रिफ सिरप मामले में लिया सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कप सिरप के कारण बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने पूरे प्रदेश में इस सिरप को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया और छापामारी कर अमानक दवा जप्त करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और राज्य सरकार द्वारा उपचाररत बच्चों का पूरा इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। जाँच में पाया गया कि सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 48.6% पाई गई, जो अत्यंत हानिकारक है।
राज्य सरकार ने दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शने से इनकार किया है और संयुक्त जाँच टीम का गठन कर कड़े कदम उठाए हैं।






