| |

मुख्यमंत्री आज भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2025 प्रदान करेंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा- भावना का अभिनंदन किया है। साथ ही प्रदेश के सभी गुरुजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शिक्षकों के उज्ज्वल, सुखी, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों की सीख जीवन में निर्णायक परिवर्तन लाती है। बच्चों का भविष्य गढ़ने का दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षक बच्चों को जैसा गढ़ेगें, वैसा ही देश और प्रदेश का निर्माण होगा। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री आज भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2025 प्रदान करेंगे। इस दौरान वे पहली से 8वीं तक विद्यार्थियों को शाला गणवेश के लिए 330 करोड़ रुपये का भी अंतरण करेंगे। उधर नई दिल्ली में प्रदेश के 2 शिक्षकों को वर्ष-2025 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दमोह जिले की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल जो कि शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ हैं। वहीं आगर-मालवा जिले के भेरूलाल ओसारा शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ हैं। ..

Share

Similar Posts