|

माइक्रोसॉफ्ट भारत में 17.5 अरब डॉलर का मेगा निवेश करेगी, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

वैश्विक सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में साढ़े 17 अरब डॉलर (17.5 Billion USD) का रिकॉर्ड निवेश करने जा रही है। यह निवेश आने वाले वर्षों में भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का यह निर्णय भारत में AI क्षमता, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट को नई गति देने वाला है।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत की महत्वाकांक्षाओं में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अब तक एशिया में कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा। नडेला ने भारत में बढ़ते डिजिटल परिवर्तन को ऐतिहासिक अवसर बताया।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह निवेश 2026 से 2029 के बीच चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसका बड़ा हिस्सा AI डाटा सेंटर, उच्च स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमताएं, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI-आधारित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स पर खर्च होगा। इससे भारत में लाखों युवाओं को नई टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है।

माइक्रोसॉफ्ट का यह मेगा निवेश भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार, नवाचार तथा स्टार्टअप ग्रोथ को भी गति देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक कंपनियों की इस तरह की भागीदारी से भारत तेजी से AI सुपरपावर बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

Share

Similar Posts