|

मां कनकेश्वरी गरबा मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने किया ‘प्रदेश प्रकाश’ का प्रमोशन

 नवरात्रि की भक्ति से सराबोर माहौल में सोमवार रात मां कनकेश्वरी देवी गरबा प्रांगण में अद्भुत नजारा देखने को मिला। देवी स्वरूप कन्याओं के गरबा नृत्य ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी अवसर पर शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने नवप्रकाशित समाचार पत्र ‘प्रदेश प्रकाश’ का मंच से प्रमोशन किया और इसके उद्देश्य एवं दिशा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अख़बार समाज और पाठकों के बीच संवाद को सशक्त करेगा। आयोजन में गुरु सिंह सभा के सदस्य, विधायक रमेश मेंदोला और अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
   

Share

Similar Posts