महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • अधिकारी मैदान में जाकर करेंगे कार्य और सतत निगरानी

  • इंदौर जिले में 15 बाल विकास परियोजनाओं में संचालित 1839 आँगनवाड़ी केन्द्र

  • भोजन में चीनी, तेल और नमक की कम मात्रा उपयोग करने की शपथ दिलाई

    इंदौर, 30 सितम्बर 2025 – महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में आज विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री बाल संवर्धन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी, मिशन वात्सल्य, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स, दत्तक ग्रहण और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई।

    सुश्री भूरिया ने निर्देश दिए कि –

    • कोई भी महिला और बच्चा राज्य शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

    • आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को सम्पूर्ण पोषणयुक्त आहार दिया जाए।

    • अधिकारी नियमित रूप से केन्द्रों का निरीक्षण करें और निगरानी सुनिश्चित करें।

    • सहायिका व कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करें और लाभ दिलाएँ।

    इस अवसर पर मंत्री ने सभी अधिकारियों को पोषण माह के अंतर्गत शपथ दिलाई कि वे भोजन में चीनी, तेल और नमक की मात्रा कम करेंगे, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहयोग करेंगे।

    बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिंहा, संयुक्त संचालक डॉ. विशाल नाडकर्णी, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक श्रीमती संध्या व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    जिले की स्थिति पर जानकारी दी गई कि इंदौर जिले में 15 परियोजनाओं के अंतर्गत 1839 आँगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। यहाँ 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हर मंगलवार टेक होम राशन, जबकि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को नाश्ता और गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share

Similar Posts