महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इंदौर, 2 अक्टूबर 2025 – महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर रीगल चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और उनके योगदान को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
इसके बाद, महापौर ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पालिका प्लाजा के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
इस कार्यक्रम में माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री महेंद्र हडिया, भा.ज.पा. नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, महापौर प्रतिनिधि श्री भारत पारीक और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।






