महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक 65 स्थित वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण

ड्रेनेज लाइन के लिए की गई खुदाई पर रेस्ट्रोरेशन का करें कार्य, महापौर द्वारा मोबाइल टेस्टिंग लैब का अवलोकन, अब निगम की टीम मौके पर जाकर कार्य को चेक करेग
कार्य में गति बढ़ाने के दिए निर्देश
इंदौर दिनांक 22 दिसंबर 2025। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज झोन क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 65 के अंतर्गत वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री कमलेश कालरा, कार्यपालन यंत्री श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य
अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 65 के अंतर्गत वाल्मीकि बस्ती में 45 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य के संबंध में निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि 1 माह से अधिक समय से यहां पर ड्रेनेज लाइन के लिए रोड खोदा गया था जिसका अभी तक भी ठीक से रेस्टोरेशन का कार्य नहीं हुआ है जिसके कारण आवागमन में और असुविधा हो रही है।
इस पर महापौर श्री भार्गव द्वारा निर्माण कार्य में संलग्न एजेंसी ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि रहवासी परेशान हो रहे हैं और आप कार्य में गति भी नहीं बढ़ा रहे हैं, कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में अग्रणी इंदौर शहर के सफाई मित्र जो की लगातार शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का कार्य करते हैं उनकी बस्तियों में विकास कार्य में भी गति होना चाहिए। इस दौरान महापौर जी द्वारा क्षेत्रीय झोनल अधिकारी और ठेकेदार को खुदाई कार्य के पश्चात खुदे क्षेत्र में पानी डालकर ठीक से सेट करने और उसके बाद रेस्टोरेशन का कार्य करने के निर्देश दिए गए। महापौर द्वारा कार्य की गति धीमी होने पर कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात महापौर श्री भार्गव द्वारा मोबाइल टेस्टिंग लैब का अवलोकन करते हुए, लाइव टेस्टिंग देखा गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हेतु नगर निगम इंदौर द्वारा विशेष मोबाइल टेस्टिंग लैब का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से शहर में किया जा रहे एक कार्यों कि क्वालिटी से कंप्रोमाइज नहीं करना है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं निर्माण कार्य में संलग्न एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं अब पूरी गुणवत्ता के साथ ही मानक आधार से करें, क्योंकि अब नगर निगम की टीम मौके पर जाकर कार्य को चेक भी करेगी।






