मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन आज, सदन में अनुपूरक बजट होगा पारित

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। शुक्रवार के कार्यसूची में कुल 21 ध्यानाकर्षण शामिल हैं, जिन पर सदन में चर्चा होगी। इसके साथ ही आज सदन में महत्वपूर्ण अनुपूरक बजट भी पारित किया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन होने वाली यह कार्यवाही वर्ष के वित्तीय प्रबंधन और आगामी योजनाओं को दिशा देने के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।






