|

मध्यप्रदेश की 11 बच्चियां पहुँचीं राष्ट्रपति भवन – मिशन शक्ति सेट से मिली विज्ञान की नई उड़ान

मध्यप्रदेश की 11 होनहार बच्चियां राष्ट्रपति भवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। ये बच्चियां मिशन शक्ति सेट कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसमें उन्हें सैटेलाइट के डिज़ाइन, डेवलपमेंट और लॉन्चिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मिशन के अंतर्गत छात्राओं का निरंतर असेसमेंट किया जाता है और उन्हें मॉड्यूल दर मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और सरकारी स्कूलों की छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक की दुनिया में आगे बढ़ाना है।

मध्यप्रदेश से इस मिशन के लिए 20 बच्चियों का चयन विजय सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। संस्था की संस्थापक श्रीमती माधुरी मोयदे ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पूर्व परिणाम, रुचि परीक्षण और साक्षात्कार को आधार बनाया गया।

राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू ने बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए यह संदेश दिया कि वे सीखी हुई तकनीक का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में करें और अपनी जड़ों से जुड़कर गांव के विकास में योगदान दें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्रीमती माधुरी मोयदे, डॉ. श्रीमथी केशन और श्रीमती मितु पुरी भी मौजूद रहीं।

यह क्षण बच्चियों के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायी अनुभव रहा, जिसने उन्हें विज्ञान एवं तकनीक की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने का संकल्प दिलाया।

Share

Similar Posts