मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और चाय बागान का भ्रमण किया। उन्होंने चाय उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से देखा और श्रमिक बहनों तथा स्थानीय किसानों से आत्मीय संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा — “चाय उद्योग असम का गौरव और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। परिश्रम, अपनत्व और सादगी की धरती असम और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार, उद्योग, ईको-टूरिज्म और वन्य जीव पर्यटन के क्षेत्र में विशेष सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल होगी।”

मुख्यमंत्री ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखी।
उन्होंने हाथियों को स्नेह से गन्ना खिलाया और अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा।
वन्यजीव संरक्षण के नवाचारों और संरक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे सहित पूर्वी हिमालयी जैव विविधता का प्रमुख केंद्र है।
इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
यह उद्यान हाथियों, जंगली भैंसों, दलदली हिरणों और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का आश्रय स्थल है।
काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
05 अक्टूबर 2025
मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग बढ़ाना






