भूटान ने यूएनएससी सुधार का किया समर्थन, भारत-जापान को स्थायी सदस्य बनाने की वकालत

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में व्यापक सुधारों के लिए अपने देश के दृढ़ समर्थन को दोहराया है। उन्होंने भारत और जापान को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की वकालत की।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री तोबगे ने कहा कि भूटान एक प्रतिनिधित्वपूर्ण, उत्तरदायी और प्रभावी संयुक्त राष्ट्र में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि सुधार में स्थायी और अस्थायी दोनों प्रकार की सदस्यता का विस्तार होना चाहिए।
भूटान ने लंबे समय से वर्तमान संरचना को पुराना और गैर-प्रतिनिधित्वपूर्ण बताते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है।






