भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से रौंदा, श्रृंखला में 1-0 की बढ़त

भारत ने रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन पर घोषित की और 286 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी केवल 146 रन पर सिमट गई। जडेजा ने नाबाद शतक के साथ दूसरी पारी में 4 विकेट लिए, जबकि सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

Share

Similar Posts