भारत ने रचा इतिहास – एशिया कप 2025 चैंपियन!

भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारत की 9वीं एशिया कप जीत है, जिसने पूरे देश को जश्न में डूबो दिया।
🇮🇳 टीम इंडिया की इस शानदार जीत को और भी खास बना दिया स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने। उन्होंने ऐलान किया है कि टूर्नामेंट की पूरी फीस भारतीय सशस्त्र बलों और हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को दान करेंगे।
✨ यह कदम न सिर्फ उनके खेलभावना को बल्कि देशभक्ति और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।






