भारत ने जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में जीता स्वर्ण, पदक तालिका में शीर्ष पर रहा

नई दिल्ली में आयोजित जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
कपिल और रश्मिका सहगल की जोड़ी ने फाइनल में अपने ही देश के जोनाथन गेविन एंटनी और वंशिका चौधरी को 16-10 से हराकर भारत को प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण दिलाया।
इटली ने स्कीट प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष स्कीट में मार्को कोको ने 60 में से 56 सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण जीता, जबकि महिला स्कीट में एरियाना नेम्बर ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
मिक्स्ड टीम पिस्टल स्पर्धा में स्पेन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अंत में भारत पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।






