भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज मालदीव के माले में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून से मुलाकात की।
इस बैठक में दोनों देशों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और सशक्त करने के नए रास्तों पर चर्चा हुई।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि वार्ता में हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।






