| | | |

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आठ अक्टूबर को भारत दौरे पर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपनी दो दिन की भारत यात्रा पर 8 अक्टूबर को भारत आएंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीर स्टारमरविज़न-2035” के तहत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह साझेदारी व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित दस-वर्षीय कार्य योजना है।

दोनों नेता व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (FTA) से जुड़े अवसरों पर चर्चा करेंगे और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, वे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के छठे संस्करण में भी भाग लेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा से भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा दोनों देशों की साझेदारी में नई दिशा और गति मिलेगी।

Share

Similar Posts