| |

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की अधिसूचना आज होगी जारी, 121 सीटों पर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इसके साथ ही पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने नामांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशी के साथ केवल तीन वाहन और अधिकतम पाँच व्यक्ति (प्रस्तावक सहित) ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। इस चरण में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों की सीटें शामिल हैं।

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर को और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है।
दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Share

Similar Posts