|

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का दल दो दिन के दौरे पर

निर्वाचन आयोग का दल बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो दिन के दौरे पर है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आयोग का दल आज पटना में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, पुलिस विभाग और केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस दौरान आयोग की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें अब तक की तैयारियों और समीक्षा के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे।

दौरे के पहले दिन आयोग ने राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की निगरानी के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

इससे पहले आयोग के दल ने 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। बैठक में भाजपा, जदयू और राजद ने दो या उससे कम चरणों में मतदान कराने का अनुरोध किया, जबकि अधिकांश दलों ने छठ पूजा के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में मतदान कराने की मांग की।

Share

Similar Posts