बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.) – भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि संसद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है।
स्वराज ने 1975 का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्तर के दशक में कांग्रेस ने आपातकाल लागू करके लोकतंत्र की हत्या की थी। अब वही कांग्रेस संविधान का ढ़ोंग करते हुए उसकी दुहाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है, और अब समय आ गया है कि कांग्रेस और उसके नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। बांसुरी ने यह भी कहा कि यदि किसी ने संविधान को असली रूप में लागू किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी की जाएगी। राज्य में होने वाले चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर संपन्न होंगे। निर्वाचन आयोग इसे ऑनलाइन जारी करेगा और दोपहर तक यह उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची की प्रतियां सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-जिला…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दुर्घटना बहुत ही दुखद है और उन्होंने प्रभावित…
बिश्केक, 15 अक्टूबर 2025।भारत और किर्गिज़ गणराज्य ने आतंकवाद, कट्टरपंथ, उग्रवाद तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को और मज़बूत करने पर सहमति जताई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बिश्केक में किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल बक्तीबेक बेकबोलोटोव से मुलाकात…
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025।सुल्तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता 2025 में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 4-2 से हराया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, पीबी सुनील, अरायजीत सिंह हुंदल और रोसन कुजूर ने एक-एक गोल किया। न्यूजीलैंड की ओर से गस नेल्सन और एडन मैक्स ने गोल दागे। इस जीत…
विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।इससे पहले, जून 2025 में बैंक ने यह अनुमान 6.3 प्रतिशत बताया था। संस्था के अनुसार, यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू माँग, ग्रामीण विकास में सुधार, और जीएसटी सुधारों के सकारात्मक प्रभाव के कारण संभव हुई है। विश्व…