फिलीपींस के दावो ओरिएंटल में 7.5 तीव्रता का भूकंप, त्सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस के दावो ओरिएंटल में आज सुबह 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। फिलीपींस समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में खतरनाक त्सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से समुद्र तटों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। लगातार आए ये झटके देश के दक्षिणी इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं।






