प्रधानमंत्री श्री मोदी का इंदौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर 2025 को विशेष विमान से इंदौर पहुंचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और डीजीपी श्री कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके बाद इंदौर से धार जिले के भैंसोदा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।






