प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज इंदौर आकर धार जिले के ग्राम भैसोला जायेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 17 सितम्बर को इंदौर पहुँचकर सीधे धार जिले के ग्राम भैसोला जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान’, ‘आदि सेवा पर्व’ और ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।
‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान’ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
पीएम मित्रा पार्क प्रदेश के कपास उत्पादकों और वस्त्र उद्योगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा, जिससे लाखों रोजगार सृजित होंगे।
‘आदि सेवा पर्व’ जनजातीय गौरव और राष्ट्र निर्माण के संगम का प्रतीक पर्व होगा।
प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों से संवाद करेंगे, जिनमें मातृ वंदना योजना की राशि अंतरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्ड वितरण और “सुमन सखी चैटबॉट” लॉन्चिंग शामिल है।





