| |

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारतीय दल ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक हासिल किए हैं।

प्रधानमंत्री ने एथलीटों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टूर्नामेंट की मेजबानी करना भी भारत के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस आयोजन में शामिल लगभग 100 देशों के एथलीटों और सहयोगी टीमों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Share

Similar Posts