| |

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय विजय कुमार मल्होत्रा के जीवन पर एक लेख में अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय विजय कुमार मल्होत्रा के जीवन पर एक लेख में अपने विचार साझा किए हैं। अपने लेख में प्रधानमंत्री ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा ने एक लंबा और सफल जीवन जिया, जो अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और सेवा की भावना से परिपूर्ण था।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनके जीवन को समझने से आरएसएस, जनसंघ और भाजपा के मूल सिद्धांतों का बोध होता है। उन्होंने उल्लेख किया कि विजय कुमार मल्होत्रा ने सामाजिक कार्यों में खुद को पूर्णतः समर्पित कर दिया और विभाजन के दौरान सब कुछ खो चुके हज़ारों विस्थापित परिवारों को फिर से जीवन बनाने में सहायता की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी कोई सार्वजनिक महत्व का मुद्दा सामने आता था, विजय कुमार मल्होत्रा सिर्फ दर्शक नहीं रहते थे, बल्कि जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले सक्रिय सहभागी होते थे।

Share

Similar Posts