|

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि गाजा में शांति प्रयासों में हो रही निर्णायक प्रगति का भारत स्वागत करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से वैश्विक शांति और स्थिरता का पक्षधर रहा है और मानवता, संवाद तथा सहयोग के मूल्यों को सर्वोपरि मानता है।

Share

Similar Posts