प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा 15 दिसम्बर से शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसम्बर 2025 से चार दिन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन पहुंचेंगे। यह दौरा जॉर्डन नरेश अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रहा है।
इस दौरान दोनों देश के नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है, जिसे आपसी सहयोग और नई साझेदारी के अवसरों की खोज के रूप में देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के साथ व्यापार, निवेश, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत और मध्य पूर्व तथा अफ्रीकी देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगी।
इस चार दिन की यात्रा से भारत को क्षेत्रीय स्थिरता, निवेश बढ़ावा और ऊर्जा सहयोग के अवसरों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह दौरा सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग को भी बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में नई दिशा निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






