प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी बुधवार, 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा दिसंबर माह से आम जनता के लिए उड़ानों के लिए खुल जाएगा।
महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CIDCO) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि इस परियोजना को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से 30 सितंबर को लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती हवाई यातायात आवश्यकताओं को पूरा करेगा और पश्चिमी भारत के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र बनने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।






