पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर में दिखाई जा रही फिल्म “चलो जीते हैं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “चलो जीते हैं” आज पूरे देश में लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की एक बचपन की घटना से प्रेरित है। कहानी एक युवा लड़के नारू की है, जो स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रभावित होकर अपनी छोटी सी दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करता है।

इंदौर में भी यह फिल्म कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। इसी क्रम में आज विधायक श्री रमेश मेंदोला के नेतृत्व में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के सैकड़ों बच्चों ने C21 स्थित आईनॉक्स मॉल में यह फिल्म देखी। फिल्म देखते समय पूरा सिनेमा हॉल देशभक्ति के नारे और मोदी जी के जयकारों से गूंज उठा।

यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र 2 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किया गया।

Share

Similar Posts