नीति आयोग ने जारी की वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की ट्रेड वॉच रिपोर्ट

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की ट्रेड वॉच तिमाही रिपोर्ट जारी की।
इस अवसर पर उन्होंने देश के विनिर्माण आधार को विविधता प्रदान करने और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना समय की मांग है।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में देश का कुल व्यापार 1.73 ट्रिलियन डॉलर रहा — जिसमें 823 बिलियन डॉलर का निर्यात और 908 बिलियन डॉलर का आयात शामिल है। यह वर्ष दर वर्ष 6% की वृद्धि को दर्शाता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सेवा निर्यात रिकॉर्ड 387.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचा। नीति आयोग ने इस अवसर पर प्रशिक्षुता आधारित प्रशिक्षण के विस्तार, डिजाइन नवाचार, और अनुसंधान एवं विकास (R&D) के माध्यम से कौशल और प्रौद्योगिकी को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।






