डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की विदेश मंत्री से की मुलाकात


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा लाजारो से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में बैठक की शुरुआत में फिलीपींस की विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। दोनों मंत्रियों ने हाल ही में भारत यात्रा पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग माक्रोस की राजकीय यात्रा पर चर्चा की। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।






