डांसिंग ट्रैफिक पुलिसकर्मी रणजीत सिंह को लाइन अटैच

इंदौर पुलिस विभाग में पदस्थ ट्रैफिक कांस्टेबल रणजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए थे।
क्राइम ब्रांच के अनुसार शिकायत की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तथ्य सही पाए जाने पर आगे कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।






