टी20 एशिया कप: आज भारत का ओमान से मुकाबला, रात 8 बजे से खेला जाएगा मैच

एशिया कप टी-20 क्रिकेट में आज ग्रुप-ए का अंतिम मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबूधाबी में रात 8 बजे से शुरू होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 चरण में पहुँच चुकी है।

भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की है। टीम ने पहले यूएई को हराया और फिर पाकिस्तान को मात दी। इन दो जीतों से भारत के खाते में चार अंक हैं और वह शीर्ष स्थान पर है।

दूसरी ओर, ओमान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और यह मैच उसके लिए केवल औपचारिकता रहेगा।

इसी बीच, कल खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर-4 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बांग्लादेश ने भी तीन में से दो मैच जीतकर अगले चरण में जगह बना ली है।

Share

Similar Posts