छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप पर सघन कार्रवाई, 5 मेडिकल स्टोर सीज़

छिंदवाड़ा जिले में नवागत कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के दिशा निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय औषधि निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान कोल्ड्रिफ सिरप के 437 बाटल (बैच SR-13) जप्त किए गए और 5 मेडिकल स्टोर को सीज़ किया गया। जिन स्टोर्स को सीज़ किया गया —
रसेला मेडिकल स्टोर (परासिया)

श्रीवास्तव मेडिकल स्टोर (परासिया)
आशीर्वाद मेडिकल स्टोर (छिंदवाड़ा)
न्यू अपना फार्मा (छिंदवाड़ा)
अपना मेडिकल (परासिया) – लाइसेंस निलंबित
अन्य बैच के नमूने भोपाल औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रशासन ने जिले में इस सिरप का पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
CMHO डॉ. गोन्नाडे ने आम नागरिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि यह सिरप कभी भी न लें और पाए जाने पर स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें।







