चेक गणराज्‍य के संसदीय चुनावों में अरबपति आंद्रेज बाबिस की पार्टी की बड़ी जीत

चेक गणराज्‍य के संसदीय चुनावों में अरबपति आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी ने लगभग 35.5 प्रतिशत वोट प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की है। वहीं, सत्तारूढ़ स्पोलू गठबंधन को करीब 22.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

यह जीत आंद्रेज बाबिस के लिए राजनीतिक वापसी मानी जा रही है। वे इससे पहले 2017 से 2021 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2021 के चुनावों में स्पोलू गठबंधन ने पेट्र फियाला के नेतृत्व में एएनओ पार्टी को पराजित कर सरकार बनाई थी।

राज्य चुनाव आयोग सोमवार को आधिकारिक परिणामों की समीक्षा करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम से चेक गणराज्य की राजनीति में एक बार फिर बाबिस की वापसी का संकेत मिल रहा है।

Share

Similar Posts