| |

गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर आजादी के संकल्प को और मज़बूत किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीण भारत को सशक्त बनाया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

अमित शाह ने याद किया कि आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण द्वारा दिया गया “संपूर्ण क्रांति” का नारा तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने में निर्णायक साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन और दर्शन हर देशभक्त के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बना रहेगा।

Share

Similar Posts