गाजा संघर्ष समाप्त करने की ट्रम्प की घोषणा का भारत ने किया स्वागत

भारत ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से घोषित व्यापक योजना का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह पहल फिलिस्तीन और इज़राइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी हितधारक इस पहल का समर्थन करेंगे और संघर्ष समाप्त कर क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के प्रयासों में सहयोग देंगे।






