गाजा युद्धविराम और पुनर्निर्माण प्रस्ताव की घोषणा

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बीच हुई बैठक के बाद गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए एक शांति योजना जारी की गई। इस योजना के तहत गाजा को गैर-कट्टरपंथी और आतंक-मुक्त क्षेत्र बनाने के साथ-साथ वहां पुनर्निर्माण और विकास कार्य किए जाएंगे।
शांति प्रस्ताव के अनुसार, दोनों पक्षों की सहमति मिलते ही युद्धविराम लागू होगा और सभी सैन्य अभियान रोक दिए जाएंगे। इजरायल के समझौते को स्वीकार करने के 72 घंटे के भीतर सभी बंधकों को मुक्त कर दिया जाएगा तथा गाजा छोड़ने वाले हमास सदस्यों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाएगा।
समझौते के लागू होने के साथ ही गाजा में तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी। अमरीका, अरब देशों और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के सहयोग से गाजा में एक अस्थायी अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व की दिशा में संवाद स्थापित करना है।






