खजराना गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

भारतीय जनता पार्टी महानगर इंदौर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत खजराना गणेश मंदिर में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हाड़िया और विधायक गोलू शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संघर्ष, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की झलक प्रदर्शित की गई। विभिन्न चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन सफर और उनकी विचारधारा को दर्शाया गया, जो सभी नागरिकों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। यह प्रदर्शनी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”






