| |

कोलंबो में हवाई और समुद्री मार्ग से कुल 27 टन राहत सामग्री पहुँचाई गई है: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि कोलंबो में हवाई और समुद्री मार्ग से कुल 27 टन राहत सामग्री पहुँचाई गई है। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि चक्रवात दित्वा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के लिए और राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 80 कर्मियों वाले दो शहरी बचाव दल भी भेजे गए हैं।

 

वायु सेना ने कहा है कि आवश्यक राशन और महत्वपूर्ण आपूर्ति भी पहुँचाई गई है। चक्रवात के मद्देनजर भारत ने श्रीलंका में राहत प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत वायु सेना ने कल रात हिंडन एयर बेस से एक सी-130 और एक आईएल-76 विमान तैना‍त किये हैं।

Share

Similar Posts