कोलंबिया के राजदूत ने भारत को बताया विश्वसनीय साझेदार

भारत में कोलंबिया के राजदूत विक्टर ह्यूगो एचेवेरी जरामिलो ने कहा है कि तेज़ी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत एक विश्वसनीय साझेदार है। उन्होंने भरोसेमंद साझेदार की भूमिका निभाने के महत्व पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय संबंध राजनीतिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में और मजबूत होंगे।
राजदूत ने बताया कि भारत और कोलंबिया के बीच वर्तमान में द्विपक्षीय व्यापार लगभग चार अरब सत्तर करोड़ डॉलर प्रति वर्ष है। उन्होंने उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान और आईटीईसी कार्यक्रम के माध्यम से सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।
इसके अतिरिक्त, दृश्य-श्रव्य क्षेत्र में संभावनाओं का उल्लेख करते हुए, उन्होंने भारतीय और कोलंबियाई कंपनियों के बीच संयुक्त फिल्म और मीडिया निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में हुए समझौते का जिक्र किया।






