| |

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कतर की दो दिवसीय यात्रा पर

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से कतर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। दोहा में वे कतर के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी के साथ व्यापार और वाणिज्य पर भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और कतर के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की समीक्षा करेंगे और व्यापार में आने वाली बाधाओं तथा गैर-शुल्कीय मुद्दों के समाधान पर चर्चा करेंगे।

बैठक के दौरान भारत और कतर के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार होगा। इसके साथ ही प्रस्तावित भारत-कतर मुक्त व्यापार संधि पर चर्चा की संभावना भी जताई गई है।

पीयूष गोयल दोहा प्रवास के दौरान कतर वाणिज्य एवं उद्योग मंडल और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी संवाद करेंगे।

Share

Similar Posts