केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिन शिवपुरी दौरे पर, करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय शिवपुरी दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें वे जिले के कोलारस, बदरवास, पिछोर और शिवपुरी शहर में कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनकी यात्रा आज कोलारस से शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री शाम 6.10 बजे कोलारस तहसील पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे
6.25 बजे – कोलारस उप-डाकघर का उद्घाटन
6.45 बजे – जगतपुरा उप-डाकघर का उद्घाटन
करेंगे।
रात्रि में केंद्रीय मंत्री
8 बजे – म्याना रेलवे स्टेशन से भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
9.15 बजे – पगारा रेलवे स्टेशन से भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस को रवाना करेंगे और गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे के दौरान मंत्री विभिन्न प्रशासनिक बैठकों, स्थानीय कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। शिवपुरी जिले में यह दौरा स्थानीय विकास और प्रशासनिक कार्यों की गति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






