|

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरे पर

जम्मू:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करेंगे। हाल में हुए बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ वे बचाव और राहत उपायों की समीक्षा करेंगे।

गृह मंत्री कटरा की स्थिति का भी जायजा लेंगे, जहां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में भूस्खलन के कारण कई लोगों की मृत्यु हुई थी।

जम्मू पहुंचने के बाद श्री शाह सीधे राजभवन जाएंगे और बाढ़ राहत उपायों पर विचार-विमर्श के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Share

Similar Posts