| |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर कर्मियों को दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि RAF देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में एक मज़बूत स्तंभ बन चुकी है।

श्री शाह ने कहा कि इस बल ने अपने अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से सुरक्षा व्यवस्था में स्वर्णिम मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया और कहा कि राष्ट्र उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।

रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की एक विशेष इकाई है, जो दंगों, साम्प्रदायिक तनाव और आपात स्थितियों में तेज़ी से कार्रवाई के लिए जानी जाती है।

Share

Similar Posts