कांग्रेस के जमाने में रेडियो सुनने पर भी लगता था टैक्स, मोदीजी ने GST में सुधार कर उठाया ऐतिहासिक कदम – विधायक रमेश मेंदोला

इंदौर। क्षेत्र 2 में विधायक श्री रमेश मेंदोला के नेतृत्व में GST सुधार पर कार्यशाला और व्यापारी संपर्क कार्यक्रम आयोजित हुआ।
व्यापारियों से चर्चा करते हुए विधायक मेंदोला ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश कर आतंकवाद झेल चुका है। नई पीढ़ी को यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस दौर में रेडियो सुनने और साइकिल चलाने तक पर टैक्स और लाइसेंस लगता था। यहां तक कि सीमेंट खरीदने से पहले परमिट लेना पड़ता था और इंदिरा गांधी ने आयकर 97% तक बढ़ा दिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर व्यापार जगत को राहत दी है। #NextGenGST लोगों और व्यापारियों दोनों के लिए लाभकारी है और इसका लाभ हर भारतवासी तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। पहले चरण में कनकेश्वरी देवी मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं और पार्षदों को #NextGenGST के महत्व की जानकारी दी गई। दूसरे चरण में मेंदोला के नेतृत्व में पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से संवाद कर उन्हें नए सुधार और लाभों से अवगत कराया।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, पार्षद सुरेश कुरवाडे, पार्षद बालमुकुंद सोनी, पार्षद कालू गागोर, पार्षद धर्मेंद्र मौर्य, पार्षद सुनीता संतोष चौखंडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






